फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी के साथ छेड़छाड़, पुलिस पर रिपोर्ट नहीं लिखने के आरोप

Sat, 08 Jul 2023 01:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में नाबालिग से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता भाजपा नेत्री बताई जा रही है। पीड़िता ने पुलिस पर भी अभद्रता करने और रिपोर्ट दर्ज नहीं करने के आरोप लगाए। विधायक के हस्तक्षेप के बाद रिपोर्ट लिखी गई। 
विज्ञापन
हटा थाना पुलिस पर रिपोर्ट नहीं लिखने के आरोप लगे हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हटा में भाजपा की महिला ग्रामीण पदाधिकारी के साथ शुक्रवार शाम छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत हटा थाना में दर्ज कराई गई है। वहीं महिला पदाधिकारी ने थाने की महिला पुलिसकर्मियों पर अभद्रता करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन


नाबालिग पीड़िता ग्रामीण महिला मोर्चा महामंत्री बताई जा रही है। आरोप है कि जब वह बंधा गांव से हटा कोचिंग के लिए आई तो अग्रवाल पेट्रोल पंप के समीप कम्यूटर सेंटर के पास बाइक सवार दो मनचलों ने उनके साथ छेड़छाड़ की कोशिश की। घटना के बाद पीड़िता ने कोचिंग के स्टाफ और अपने परिचितों को घटनास्थल पर बुलाया, जिसके बाद दोनों युवकों के साथ मारपीट की गई। इसके बाद आरोपी घटनास्थल से भाग गए। उसके बाद पीड़िता महिला मोर्चा पदाधिकारियों के साथ घटना की शिकायत करने हटा पुलिस थाने पहुंची। यहां पीड़िता ने महिला पुलिस कर्मियों पर अभद्रता और  दुर्व्यवहार कर एफआईआर दर्ज नहीं करने के आरोप लगाए।

हटा थाना टीआई मनीष मिश्रा ने बताया कि शिकायत पर दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध छेड़छाड़ की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है। पुलिस पर लगे आरोपों को उन्होंने नकार दिया। खास बात यह भी है पीड़िता नाबालिग बताई जा रही है। वहीं दो आरोपियों में से एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें