फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: बांसा गांव में बाबासाहेब की फोटो से छेड़खानी कर ले गए असामाजिक तत्व, ग्रामीणों ने दर्ज कराई शिकायत

Sat, 24 Jun 2023 05:43 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

बांसा तारखेड़ा गांव में चौराहे के चबूतरे पर लगे, बाबा साहेब के छायाचित्र को किसी ने नुकसान पहुंचा कर फोटो चोरी कर लिए। शनिवार सुबह जब लोग वहां से निकले तो उन्होंने देखा कि छाया चित्र का फ्रेम गायब है। फिलहाल ग्रामीणों ने घटना की शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन
बांसा गांव में बाबा साहेब की प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह सागर मार्ग पर जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर बांसा तारखेड़ा गांव में चौराहे के चबूतरे पर लगे, बाबा साहेब के छायाचित्र को किसी ने नुकसान पहुंचा कर फोटो चोरी कर लिए। शनिवार सुबह जब लोग वहां से निकले तो उन्होंने देखा कि छाया चित्र का फ्रेम गायब है। इसके बाद गांव के दर्जनों लोग सागर नाका चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। खबर मिली तो भीम आर्मी से जुड़े लोग भी मौके पर पहुंच गए। इन सभी लोगों का यही कहना है कि पुलिस उन आरोपियों को खोजे जिन्होंने बाबा साहेब के छायाचित्र को चोरी किया है और उसे नुकसान पहुंचाया है। लोगों का यह भी आरोप है कि चबूतरे पर लोग शराब की खाली बोतलें फेंक जाते हैं। अभी तक यह पता नहीं चला है कि किसके द्वारा हरकत की गई है, लेकिन ऐसी हरकतें जिले में कई जगह हो रही हैं, इसलिए इन हरकतों पर विराम लगना चाहिए।
विज्ञापन


 

ग्रामीणों ने सागर नगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। चौकी प्रभारी गरिमा मिश्रा ने बताया कि बाबा अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की खबर मिली है। शिकायत ले ली गई है आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें