फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बारिश से आफत, फसलों को भारी नुकसान, सेटेलाइट सर्वे के बाद किसानों के नुकसान की भरपाई करेगी सरकार

Tue, 16 Aug 2022 10:22 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार


बारिश की वजह से फसलों को काफी नुकसान हुआ है। पिछले साल के मुताबिक इस साल अधिक बारिश हो चुकी है। सांसद और कृषि मंत्री ने किसानों की फसलों के हुए नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
भारी बारिश की वजह से प्रदेश के कई इलाके जलमग्न हैं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा में बारिश जारी है। बीते साल के मुताबिक, अभी तक औसतन ज्यादा बारिश हो चुकी है। 1128 मिलीमीटर बारिश अभी तक दर्ज की जा चुकी है, जबकि छिंदवाड़ा में हर साल लगभग 1059 मिलीमीटर बारिश होती है। 30 सितंबर तक बारिश का समय माना जाता है। बारिश का समय खत्म होने में अभी समय है, लेकिन औसतन से ज्यादा बारिश होने से जीवन अस्त-वस्त है। किसानों की फसलों को भी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


सांसद ने किसानों को फसलों में हुए नुकसान की भरपाई कराने का दिया आश्वासन 
बारिश की वजह से खराब हुई किसानों की फसलों के नुकसान की भरपाई कराने का आश्वासन दिया था। सांसद नकुल नाथ ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की बात कही है। बता दें कि, छिंदवाड़ा जिले में मक्के की फसल अधिक होती है। यहीं वजह कि छिंदवाड़ा को कॉर्न सिटी के नाम से जाना जाता है। तेज हवाओं और बारिश की वजह से खेत में लगी मक्का की फसल आड़ी-तिरछी हो गई है। नुकसान की भरपाई के लिए किसानों को सरकार से मदद की दरकार है। 

सेटेलाइट से कराएंगे प्रभावित फसल का सर्वे
सरकार की तरफ से किसानों के नुकसान की भरपाई का आश्वासन दिया गया है। जिले के प्रभारी मंत्री एवं कृषि मंत्री कमल पटेल ने किसानों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने जल्द ही सेटेलाइट सर्वे कराने की बात कही है। 
विज्ञापन


बारिश से ढहे मकान
अधिक बारिश होने से हर्रई विकासखंड के साजवा गांव में दो मकान गिर गए। जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ। गनीमत रही कि उस समय कोई मौजूद नहीं था। अन्यथा कोई बड़ा हादसा हो सकता था। आगे का हिस्सा गिरने से एक बकरी की मौत हो गई। मकान में रखे सामान को नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें