मामला, मध्य प्रदेश के रतलाम में स्थित हॉस्टल का है। विरोध करने वालों में एससी/एसटी और ओबीसी के छात्र शामिल हैं। सड़क पर उतरे प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार के आदेश पर उन्हें खाने में सिर्फ चावल दिए जा रहे हैं, जबकि रोटी भी मिलनी चाहिए।
छात्रों ने धमकी दी है कि जब तक सरकार सिर्फ चावल परोसने का अपना फैसला वापस नही लेती वे भूख हड़ताल पर रहेंगें।
गौरतलब है कि 28 मई को मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश के सभी जिला कलेक्टर को आदेश दिया था कि हास्टल में रहने वाले सभी एसटी/एससी और ओबीसी छात्रों को दिसंबर 2016 से मई 2017 तक खाने में गेंहू की जगह सिर्फ चावल दिये जानें चाहिए, इसके लिए बकायदा सरकार ने 3,115 टन चावल पूरे प्रदेश के हास्टलों के लिए आवंटित किये थे।