फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: भीड़ ने बच्चा चोर होने के शक में दो कांग्रेसी नेताओं समेत तीन को पीटा

Fri, 26 Jul 2019 09:54 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में दो कांग्रेसी नेताओं समेत तीन लोगों को गांव वालों ने बच्चा चोर समझकर बेरहमी से पीट दिया। तीनों पीड़ित बृहस्पतिवार देर रात एक समारोह में शामिल होकर अपनी कार से लौट रहे थे। ग्रामीणों के चंगुल से छूटकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। जानकारी के अनुसार कांग्रेस के जिला महामंत्री धर्मेंद्र शुक्ला, जनपद सदस्य धरमू सिंग लांजीवार और आदिवासी कोरकू समाज के तहसील अध्यक्ष ललित बारस्कर केसिया गांव से घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन


इस दौरान ग्राम नवल सिंग ढाना रोड पर ग्रामीणों ने बच्चा चोर होने के शक में उन पर हमला कर दिया। जब तक वो कुछ समझ पाते, तब तक लाठी, पत्थरों से गांववालों ने उनकी कार तोड़ डाली। गांव वालों ने इसके बाद कार में बैठे तीनों लोगों को बाहर निकाला और उनकी पिटाई शुरू कर दी। 

कांग्रेस नेता किसी तरह गांववालों के चंगुल से छूटे और पुलिस से शिकायत की। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी दीपक पाराशर घटनास्थल पर पहुंचे, तब तक ग्रामीण वहां से भाग चुके थे। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें