फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कटनी में महानदी से निकले मगरमच्छ ने फैलाई दहशत, पानी से बाहर निकलकर धूप सेंकते दिखा

Fri, 19 May 2023 02:52 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी में महानदी से निकले मगरमच्छ से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। लोग मगरमच्छ को देखने भी पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा कि सबसे पहले मछली पकड़ने गए लोगों ने मगरमच्छ को धूप सेंकते देखा था।
विज्ञापन
नदी के बाहर धूप सेंकता मगरमच्छ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी में महानदी से निकले मगरमच्छ को देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। नदी से बाहर धूप सेंकते मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो बरही के कुनिया का बताया जा रहा है, जहां एक मगरमच्छ महानदी से निकलकर सूखे स्थान पर आराम फरमाता नजर आ रहा है। इसी दौरान मछली पकड़ने वालों की नजर मगरमच्छ पर पड़ी, जिसकी जानकारी लगते ही ग्रामीणों की भीड़ नदी किनारे मगरमच्छ देखने उमड़ पड़ी। महानदी से निकले मगरमच्छ को देख ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है, नदी के किनारे ग्रामीण नहाने और पशुओं को पानी पिलाने लाते हैं, जिससे उन्हें अपनी जान का खतरा बना हुआ है। ग्रामीणों ने वन विभाग को मगरमच्छ की जानकारी दी है। 
विज्ञापन


 

बता दें, महानदी में रेत खनन के बीच पानी की कमी बनी हुई है, इसलिए यहां सामान्य रूप से महानदी में मगरमच्छ दिखाई नहीं देते। यहां मगरमच्छ मिलने से लोग काफी हैरान हैं। वहीं, वन विभाग की समझाइश के बाद ग्रामीण नदी किनारे अकेले नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें