फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरिंदगी की हद: बलात्कार के बाद महिला की हत्या, 12 टुकड़ों में काटा शव

Wed, 27 Jul 2016 12:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
murder - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में एक महिला को बलात्कार की शिकायत की धमकी देने पर 12 टुकड़ों में काट डाला गया है। महिला के शरीर के कुछ टुकड़े घर के पीछे और कुछ रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


महिला के साथ हुई इस भयानक दरिंदगी से इलाके के लोग स्तब्‍ध हैं। घटना को अंजाम देने वाले का नाम रामकिशोर यादव बताया जा रहा जो एक रेलवे कर्मचारी भी है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, मामले मे आरोपी रामकिशोर को गिरफ्तार करने के बाद मंगलवार को स्‍थानीय अदालत में पेश किया गया। घटना के बारे में आरोपी ने अदालत में जो खुलासे किए हैं वह हैरान करने वाले हैं।
विज्ञापन

पहले हाथ-पांव और सिर को सात टुकड़ों में काटा

दरिंदगी के बाद महिला की हत्या में पुलिस ने आरोपी रामकिशोर यादव को सोमवार को गिरफ्तार किया। आरोपी का परिवार उमरिया जिले में रहता है।

शहडोल के एसपी एसके वर्मा ने मीडिया को बताया कि आरोपी ने पहले महिला के हाथ, पांव और सिर को सात टुकड़ों मे काटा और उन टुकडड़ों को अपने घर से दूर फेंकने के लिए साइकिल पर बांधकर अपने घर से करीब 500 मीटर दूरी पर शहडोल अलीपुर रेलवे लाइन पर फेंक आया।

इसी दौरान उसकी साइकिल खराब हो गई तो वह धड़ को कई टुकड़ों में काटकर अपने घर के पीछे फेंक दिए। एसपी वर्मा ने बताया कि यह एक ऐसा हत्याकांड था जिसके बारे में खुलासा करना बहुत मुश्किल था लेकिन महिला की टूटी चूड़ियां और खून के निशान के मिलने से आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली।
विज्ञापन

विधवा महिला से काफी दिन से थे संबंध

आरोपी अकेला यहां रहता था और धीरे-धीरे एक विधवा से उसके संबंध बन गए। विधवा महिला अक्सर रामकिशोर के घर आती-जाती रहती थी।

लेकिन शनिवार की रात अचानक पता नहीं महिला को क्या सूझा कि उसने रामकिशोर को बलात्कार में फंसाने की धमकी देने लगी। इससे रामकिशोर गुस्सा गया और कुल्हाड़ी लेकर महिला पर टूट पड़ा।

आरोपी ने महिला की पहले हत्या की और फिर कुल्हाड़ी से उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर डाले।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें