फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों के सामने कर रहा था अश्लील हरकत, पिटाई के बाद कर दिया पुलिस के हवाले

Sun, 06 May 2018 03:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भिंड
विज्ञापन
अश्लील इशारे
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भिंड में एक शख्स लड़कियों के सामने अश्लील हरकते करते हुए कैमरे में कैद हुआ है। 20 साल का आरोपी लड़कियों के ट्यूशन सेंटर के बाहर अपने प्राइवेट पार्ट को दिखा रहा था। सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहा है कि 20 साल का शख्स नीली जैकेट और चेहरे पर मास्क लगाए हुए है। इस घटना से गुस्साई लड़कियों ने दूसरे दिन उस समय आरोपी को पकड़ लिया जब वह फिर दोबारा वहां आया। इसके बाद उन्होंने पहले उसकी पिटाई की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन


भिंड पुलिस का कहना है कि घटनास्थल के आस-पास पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। शख्स को गिरफ्तार करके उसके खिलाफ भारतीय दण्ड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसी तरह की घटना मार्च में बंगलूरू में भी घटी थी। वहां बंगलूरू में एक महिला के सामने शख्स को अपनी पैंट की चेन खोलकर प्राइवेट पार्ट दिखाते हुए देखा गया था। आरोपी की पहचान परमेश के तौर पर हुई थी।

आरोपी मेन रोड में महिला के सामने अश्लील हरकत कर रहा था। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई थी। फुटेज में दिख रहा था कि परमेश पैंट की चेन खोलकर महिला को अश्लील इशारे करते हुए उसे परेशान कर रहा था। पिछले कुछ दिनों से इस तरह की घटनाएं बढ़ रही है। कुछ दिनों पहले इसी तरह की घटना दिल्ली में भी घटित हुई थी। यहां दो महिलाओं के सामने एक शख्स हस्तमैथुन कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें