फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी करने जा रहा था दूल्हा, बीच बारात में पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 03 Apr 2018 03:01 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने दूल्हे को बारात के सामने ही गिरफ्तार कर लिया। दरअसल दूल्हे ने अपनी शादी से दो दिन पहले एक महिला के साथ रेप किया था। जिसकी शिकायत महिला ने पुलिस में दर्ज करवाई थी।

विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक दिनेश नदीटोला गांव का रहने वाला है। उसका पिछले दो सालों से गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी थे। लेकिन इसी बीच दिनेश के परिवार वालों ने उसकी शादी तय कर दी। इस बात की जानकारी महिला को देने की बजाय उसने शादी से दो दिन पहले उसके साथ रेप किया। 

महिला को जब शादी की बात चली तो उसने थाने में रेप का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने जांच के दौरान जब आरोपी के फोन कॉल खंगाले तो यह खुलासा हुआ कि दोनों का प्रेम प्रसंग 2016 से ही चल रहा था। उसने महिला को शादी का झांसा देकर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।
विज्ञापन


दिनेश की शादी 31 मार्च को होनी थी, जब बीच बारात में पुलिस दूल्हे को गिरफ्तार कर ले जा रही थी तो आसपास मौजूद परिजन और गांव वाले भी पुलिस के साथ थाने तक चल दिए। थाने जाकर पूरी बारात को जब दिनेश की सच्चाई पता चली तो सब शर्मसार होकर वापस गांव की ओर लौट आए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें