पिता ने दो बेटियों को कैंची से मार दिया, फिर कर ली खुदकुशी
Fri, 18 Mar 2016 10:37 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, भोपाल
सार
घरेलू हिंसा में परिवार के तीन लोगों की मौत
पिता ने तीन बेटियों पर किया जानलेवा हमला
कैंची से किए गए हमले में दो बेटियों की मौत
बेटियों को मारकर पिता ने कर ली खुदकुशी
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक व्यक्ति ने अपनी तीन बेटियों पर कैंची से हमला करने के बाद आत्महत्या कर ली। उसकी दो बेटियों की भी मौत हो गई और एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सागर से करीब 40 किमी दूर राहतगढ़ तहसील के गांव बदौआ में रहने वाले चंद्रभान गौड़ (32) ने बृहस्पतिवार दोपहर अपनी तीन बेटियों पर कैंची से हमला किया। वह नशे का आदी था।
इसीलिए घरेलू कलह से तंग आकर उसकी पत्नी ने भी डेढ़ साल पहले आत्महत्या कर ली थी। हमले में दो बेटियों प्रियंका (13) और संजना (6) की मौत हो गई, जबकि तीसरी बेटी सरिता (11) गंभीर रूप से घायल है। उसे सागर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बेटियों पर हमला करने के बाद चंद्रभान ने खुद भी कैंची मारकर आत्महत्या कर ली।