फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भय्यू महाराज से एक युवती हर महीने मांगती थी ढाई लाख रूपये, ड्राइवर ने किया खुलासा

Sat, 15 Dec 2018 08:45 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
विज्ञापन

भय्यू महाराज के वकील निवेश उर्फ राजा बड़जात्या को पांच करोड़ रुपए के लिए धमकाने वाले भय्यू महाराज के ड्राइवर कैलाश पाटिल ने बड़ा खुलासा किया है। कैलाश पाटिल (44) और उसके दो साथी सुमित चौधरी (23) व अनुराग रोजिया (28) को पुलिस ने शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीनों को 18 दिसंबर तक रिमांड पर भेज दिया है। पूछताछ में पाटिल ने कहा कि जिस लड़की के संपर्क में महाराज थे वो लड़की उन्हें धमका रही थी। 

विज्ञापन


वह किसी बात को दबाने के लिए भय्यू महाराज से ढाई लाख रुपए महीने मांगती थी।  इस बात की जानकारी सेवादार विनायक और शरद देशमुख को भी थी। महाराज के व्यक्तिगत और करीबी लोगों के जो फोन कॉल आते थे, वह शरद देशमुख अटेंड करता था।

इस जानकारी के बाद पुलिस फिर से इस केस में इन बिंदुओं पर जांच कर रही है। सूत्रों की मानें तो ड्राइवर ने महाराज के कुछ खास सेवादारों पर आरोप लगाए हैं कि महाराज ने जिन पर विश्वास किया वे ही महाराज को नुकसान पहुंचाने में लगे थे। 
विज्ञापन


जिस युवती से महाराज परेशान थे, उसकी जानकारी आयुषी, निवेश बड़जात्या और मनमीत को भी थी। इनमें से ही कुछ लोग महाराज को युवती के साथ मिलकर ब्लैकमेल कर रहे थे। ड्राइवर के बयान पर पुलिस ने कुछ लोगों को संदेह में ले लिया है। उस युवती की भी पुलिस तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें