फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: इंदौर के सारांश श्रीलंका के खिलाफ खेलेंगे पहला टेस्ट मैच, कुलदीप यादव के बीमार होने के बाद मिला मौका

Sun, 23 Aug 2026 08:29 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

इंदौर के ऑलराउंडर सारांश जैन श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में दूसरे टेस्ट से भारत के लिए टेस्ट डेब्यू कर रहे हैं। वायरल इंफेक्शन के कारण कुलदीप यादव उपलब्ध नहीं थे, जिसके बाद सारांश को प्लेइंग इलेवन में मौका मिला। 33 वर्षीय सारांश ने घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन से टीम इंडिया में जगह बनाई।
विज्ञापन
इंदौर के सारांश अब श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैच खेलेंगे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के क्रिकेटर सारांश जैन आखिरकार अपने क्रिकेट टेस्ट जीवन में पदार्पण करने जा रहे हैं। वे श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलेंगे। उन्हें स्पिनर कुलदीप यादव के स्थान पर लिया गया है। सारांश घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे थे और चयनकर्ताओं की नजर उन पर थी। वे टीम में एक आलराउंडर की भूमिका में रहेंगे। वे अच्छे गेंदबाज के अलावा उपयोगी बल्लेबाजी भी करते हैं, जो भारतीय टीम की जीत में मददगार साबित हो सकती है।
विज्ञापन


सारांश भारतीय टीम का हिस्सा थे, लेकिन अब उन्हें अंतिम एकादश में स्थान मिला है। अब वे अपने टेस्ट करियर की शुरुआत करेंगे। उन्हें भारतीय टीम में शामिल किए जाने से उनके माता पिता और परिजन खुश है। दरअसल कुलदीप बीमार हैं। इस कारण उन्हें कोलंबो में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच में खेलने का मौका नहीं मिला है। उनके स्थान पर चुने गए सारांश को अब अपने बेहतर प्रदर्शन का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें-  पैराडाइज वैली में पिकनिक मनाने पहुंचे दो शिक्षकों व एक छात्र की डूबने से मौत, पैर फिसलने से हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सारांश के पिता भी क्रिकेटर रहे हैं और उनका सपना था कि उनका बेटा एक दिन भारतीय टीम के लिए खेले। सारांश के चयन जब मध्यप्रदेश टीम से ऑस्टेलिया दौरे के लिए गए थे जब पिता को मुख कैंसर हुआ था, लेकिन पिता ने यह बात सारांश से छुपाई ताकि उनका खेल प्रभावित न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें