फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी बना जल्लाद: प्रेमिका को पाने की ये कैसी जिद; दो बच्चों का किया अपहरण, फिर मारकर कुएं में फेंक दिए शव

Sun, 23 Aug 2026 08:09 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर के लवकुशनगर में स्कूल से घर लौट रहे दो सगे भाइयों का अपहरण कर हत्या कर दी गई। दोनों के शव बम्होरी के पास कुएं से बरामद हुए। पुलिस के अनुसार बच्चों की मां के प्रेमी ने वारदात को अंजाम दिया। आरोपी की पहचान हो चुकी है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
छतरपुर में जघन्य हत्याकांड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले के लवकुशनगर में शुक्रवार को स्कूल से छुट्टी होने के बाद घर लौटते समय लापता हुए दो सगे भाइयों के शव रविवार को बम्होरी के पास एक कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, दोनों बच्चों का अपहरण उनकी मां के प्रेमी ने किया और बाद में उनकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिए। पुलिस को आरोपी के बच्चों को मोटरसाइकिल से ले जाने का सीसीटीवी फुटेज भी मिला है। वारदात के बाद से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


मृतकों की पहचान लवकुशनगर के वार्ड नंबर-2 स्थित सिद्दन मोहल्ला निवासी सचिन यादव (11) और प्रेम यादव (9) के रूप में हुई है। दोनों भाई निजी स्कूल में पढ़ते थे। बच्चों के पिता निरपत यादव बाहर रहते हैं। शुक्रवार को दोनों बच्चे स्कूल की छुट्टी के बाद दोपहर करीब एक बजे घर के लिए निकले थे, लेकिन घर नहीं पहुंचे। बच्चों के घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने स्कूल, रिश्तेदारों और आसपास के इलाकों में उनकी तलाश की।

ये भी पढ़ें- प्राइवेट पार्ट के लिए हत्या: तीन बार गोताखोर उतारे फिर भी नहीं मिला गुप्तांग, कार बेचकर सबूत मिटाने की फिराक
विज्ञापन


मां ने कराई थी रिपोर्ट
बच्चों का सुराग नहीं मिलने पर उनकी मां संगीता यादव ने लवकुशनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर अलग-अलग टीमें गठित कर तलाश शुरू की थी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही थी। रविवार को बम्होरी के पास एक कुएं में दोनों बच्चों के शव मिलने की सूचना से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकलवाकर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में अपहरण के बाद हत्या की आशंका सामने आई। 

बच्चों को मानता था प्रेम संबंध में बाधक
एसपी रजत सकलेचा के मुताबिक, बच्चों की मां का पति बाहर रहता है और महिला का बालकेश सिंह नाम के व्यक्ति से प्रेम प्रसंग था। पुलिस के अनुसार, आरोपी को यह शक था कि दोनों बच्चे महिला के पति के हैं और वे उसके रास्ते में बाधा बन रहे हैं। एसपी ने बताया कि आरोपी महिला के घर आता-जाता था और दोनों बच्चे उसे पहचानते थे। इसी वजह से बच्चे उसके साथ सहजता से चले गए। पुलिस का कहना है कि अपहरण और हत्या की वारदात को महिला के प्रेमी ने ही अंजाम दिया है। एसपी रजत सकलेचा ने कहा कि आरोपी की पहचान हो चुकी है और उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। 

ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: एफआईआर से पहले ही फरार हो गया था समर्थ, भोपाल में ही बदलता रहा ठिकाना, चार्जशीट से खुलासा
विज्ञापन


प्रेमिका को पाने वारदात को दिया अंजाम
आरोपी महिला का प्रेमी है और वह महिला को अपने साथ रखने की जिद पर अड़ा था। पर कहा जा रहा है कि बच्चों के कारण उसकी ये जिद पूरी नहीं हो पा रही थी। इसी सनक के चलते उसने रास्ते का कांटा मानकर दोनों मासूमों का बाइक से अपहरण किया और उन्हें कुएं में फेंककर बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया।

शोक और आक्रोश का माहौल
दो मासूम बच्चों की नृशंस हत्या की खबर फैलते ही पूरे कस्बे व यादव समाज में गहरा रोष फैल गया। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें