फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह में अजीबोगरीब मामला, गाय ने छह पैर की बछिया को दिया जन्म, लोगों ने शुरू की पूजा

Fri, 09 Feb 2024 10:58 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

बरोदा गांव में दो दिन पहले गाय ने छह पैर की बछिया को जन्म दिया है। वह अपनी मां का दूध नहीं पी रही है। ग्रामीण रुई के जरिए उसे दूध पिलाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग सकी पूजा भी कर रहे हैं।
विज्ञापन
दमोह में छह पैर की बछिया का जन्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के हटा ब्लाक के बरोदा गांव में एक गाय ने छह पैर की बछिया को जन्म दिया। जिसे देखने के लिए पूरा गांव गाय मालिक के घर आ रहा है। छह पैर की बछिया पूरे क्षेत्र में कोतूहल का विषय बन गई है। कुछ ग्रामीण दो दिन की बछिया की पूजा भी कर रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ बछिया की हालत काफी नाजुक है। वह अपनी मां का दूध भी नहीं पी रही है। 
विज्ञापन


दरअसल, बरोदा गांव के रहने वाले घसोटी कोरी के घर दो दिन पहले गाय ने छह पैर की बछिया को जन्म दिया है। जन्म के साथ ही उसमें विक्रति है। छह पैर होने के कारण बछिया के मल-मूत्र निकालने का रास्ता ही बंद था। इसे लेकर बुधवार को डॉक्टरों ने उसका छोटा सा ऑपेरशन किया, जिसके बाद उसने मल-मूत्र का त्याग करना शुरू किया। लेकिन, अब भी अपनी मां का दूध नहीं पी रही है। ग्रामीण रुई के जरिए उसे दूध पिलाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं, कुछ लोग उसकी  पूजा भी कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि उन्होंने आज तक छह पैरों वाला कोई जानवर नहीं देखा है। आसपास के गांव से भी लोग इस बछिया को देखने के लिए आ रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें