फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौ रक्षा समिति के नेता ने SP को दी दंगे की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदा के खिरकिया स्टेशन पर दो दिन पहले गो मांस के शक में मुस्लिम दंपति की पिटाई करने के मामले में गौ रक्षा समिति के नेता ने अब जिले के एसपी को भी धमकी दे डाली है।
विज्ञापन


एसपी प्रेमबाबू शर्मा और नेता के बीच की बातचीत की ऑडियो वायरल हो गई है जिसमें वह हरदा में 2013 में हुए दंगों को दोहराने की धमकी दे रहा है। उन दंगों में राजपुरोहित मुख्य आरोपी था जो फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा है।

बता दें कि दो दिन पहले मध्यप्रदेश के हरदा जिले के खिरकिया स्टेशन पर एक मुस्लिम दंपति से ट्रेन में गोमांस ले जाने के शक में मारपीट की गई थी। दंपति का आरोप है कि ट्रेन के अंदर घुसने को लेकर उनकी कुछ युवाओं से बहस हुई थी जिसके बाद युवकों ने उनके सामान की तलाशी लेनी शुरू कर दी।
विज्ञापन

विज्ञापन

2013 के दंगों का आरोपी है सुरेन्द्र राजपुरोहित

दंपति ने विरोध किया तो युवकों ने सामान में गोमांस होने की अफवाह फैलाकर उनसे मारपीट शुरू कर दी। मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, पांच आरोपी अभी फरार हैं।

समिति के सदस्यों पर पुलिस की सख्त कार्रवाई होते देख गो रक्षा समिति बनाने वाले सुरेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने हरदा के एसपी को फोन कर अपने साथियों पर कार्रवाई न करने के लिए कहा है। बात न मानने पर हरदा में 2013 में हुए दंगों को दोहराने की धमकी दी गई है।

गौरतलब है कि 2013 में भी हरदा में गोमांस के विवाद को लेकर बड़े पैमाने पर दंगे हुए थे। इन्हीं दंगों में राजपुरोहित मुख्य आरोपी है। एसपी के साथ बातचीत में उसे हिंदुओं के साथ दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए सुना जा रहा है।

क्लिक कर सुनें एसपी और राजपुरोहित के बीच की बातचीत
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें