फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid19: मास्क लगाने का उड़ाया मजाक, कोरोना रिपोर्ट आई पॉजिटिव

Mon, 13 Apr 2020 04:41 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : social media
विज्ञापन

मास्क लगाने का उपहास उड़ाने वाले 25 साल के शख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। युवक मध्य प्रदेश के सागर जिले का रहने वाला है। पिछले दिनों उसने टिकटॉक पर एक वीडियो डाला था और कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाने वालों का उपहास उड़ाया था।

विज्ञापन


वीडियो में वह एक बाइक पर बैठा हुआ है। वहां मौजूद लोगों ने उसे मास्क लगाने की सलाह दी। इस पर उसने तंज कसते हुए कहा कि कपड़े के इस टुकड़े पर क्या भरोसा रखना, रखना है तो उस ऊपर वाले पर भरोसा रखो। इसके बाद उसने मास्क उठाकर फेंक दिया। कफ, खांसी और बुखार की जांच कराने आए इस शख्स की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई। अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद अधिकारियों ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया ताकि वह इस तरह के और वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड न कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें