फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोविड-19: डेल्टा प्लस का पता लगाने के लिए इंदौर से दिल्ली भेजे 60 नमूने, होगी जीनोम सीक्वेंसिंग

Sun, 27 Jun 2021 10:35 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, इंदौर

सार

दूसरी कोरोना लहर से तेजी से उबर रहे मध्यप्रदेश में डेल्टा प्लस के आठ संक्रमित मिले हैं। इनमें से दो की मौत हो चुकी है। इंदौर चूंकि पूर्व में सबसे ज्यादा संक्रमित रहा है, इसलिए सावधानी बरती जा रही है। 
 
विज्ञापन
कोरोना डेल्टा प्लस वैरिएंट - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वेरिएंट के कम से कम आठ मामले आने के बीच कोरोना महामारी से सर्वाधिक प्रभावित इंदौर जिले से 60 संक्रमितों के नमूने दिल्ली के एक संस्थान को जीनोम अनुक्रमण (सीक्वेंसिंग) के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन


शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. संजय दीक्षित ने रविवार को को बताया कि हमने दो किश्तों में कुल 60 संक्रमितों के नमूने जीनोम अनुक्रमण के लिए दिल्ली के राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) भेजे हैं।

इंदौर में नहीं मिला डेल्टा प्लस का संक्रमित
जिले में अब तक महामारी का एक भी मरीज डेल्टा प्लस स्वरूप से संक्रमित नहीं मिला है। जीनोम अनुक्रमण की वैज्ञानिक प्रक्रिया के जरिये पता चल सकेगा कि स्थानीय स्तर पर कोरोना वायरस का यह नया प्रकार तो सक्रिय नहीं है।
विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, करीब 35 लाख की आबादी वाले इंदौश्र जिले में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 1.52 लाख मरीज मिले हैं। इनमें से 1,390 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने बताया कि राज्य के अलग-अलग इलाकों में अब तक कम से कम आठ लोग कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस स्वरूप से संक्रमित मिले हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन संक्रमितों में शामिल दो मरीजों की मौत हो चुकी है। वे उज्जैन और अशोक नगर के रहने वाले थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें