फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: इंदौर में कोरोना से दो और मौतें, अब तक 32 की गई जान

Sun, 12 Apr 2020 06:08 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल/इंदौर
विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वायरस से इंदौर में दो और मरीजों की मौत हो गई। शहर में मृतकों की संख्या 32 पर पहुंच चुकी है। वहीं मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 62 नए मामले सामने आने के बाद प्रदेश में इस बीमारी की चपेट में आने वाले लोगों की तादाद बढ़कर 532 पर पहुंच गई है। इनमें से अब तक 42 लोगों की मौत हो चुकी है।

इंदौर में कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 298 हुआ

प्रदेश की आर्थिक राजधानी माने जाने वाले इंदौर शहर के हालात दिनों दिन बिगड़ते जा रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में पाए गए 532 कोरोना मरीजों में से इंदौर में कुल कोरोना पॉजिटिव का आंकड़ा 298 हो गया है।  शनिवार देर रात जारी मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक इंदौर शहर के सिद्धिपुरम कॉलोनी  के रहने वाले एक ही परिवार के 10 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके बाद पूरे इलाके में दहशत है। पिछले 24 घंटों में इंदौर में 43 नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन




एमजीएम मेडिकल कालेज इंदौर की ओर से शनिवार देर आज रात जारी बुलेटिन के अनुसार कल कुल आंकड़ा 249 था जो कि देर रात जारी बुलेटिन के बाद अब कुल आंकड़ा 298 हो गया। 
विज्ञापन


प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को 47 वर्षीय एक आईएएस अधिकारी, और उनके 18 वर्षीय पुत्र सहित कोरोना के 12 नए मरीज पाए गए हैं। इसके साथ ही भोपाल में कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 131 हो गयी है।

स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में अब तक 42 लोगों की इस वायरस के संक्रमण से मौत हो चुकी है। इनमें से इंदौर में 32, उज्जैन में पांच, खरगोन में दो एवं भोपाल, देवास एवं छिंदवाड़ा में एक-एक शामिल हैं।

मंदसौर एवं रतलाम जिलों में पहली बार आज एक-एक कोरोना वायरस संक्रमित मरीज आने के बाद मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से 22 जिलों में इस महामारी ने अब दस्तक दे दी है।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया, ' शनिवार रात तक मध्य प्रदेश में कुल 532 कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए हैं। प्रदेश में सबसे अधिक 281 कोरोना मरीज इंदौर में मिले हैं, जबकि इसके बाद 131 मरीज भोपाल में, 16 उज्जैन में, 14-14 मुरैना, खरगोन एवं बड़वानी में, 13 विदिशा में, 10 होशंगाबाद में, नौ जबलपुर में, छह-छह ग्वालियर एवं खंडवा में, चार देवास में, दो-दो छिंदवाड़ा, श्योपुर एवं शिवपुरी में और एक-एक मरीज बैतूल, रायसेन, धार, सागर, शाजापुर, मंदसौर एवं रतलाम में मिले हैं। कोरोना संक्रमित एक मरीज दूसरे राज्य का है।

उन्होंने बताया कि इनमें से 38 मरीज अब स्वस्थ हो गए हैं और उन्हें अस्पतालों से डिस्चार्ज कर दिया गया है। 40 मरीजों के मरने एवं 38 मरीजों के डिस्चार्ज होने के बाद अब प्रदेश में कुल 454 सक्रिय संक्रमित मरीज रह गए हैं, जिनमें से 440 मरीजों की हालत स्थिर बनी हुई है, जबकि 14 मरीजों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


इंदौर से मिली रिपोर्ट के अनुसार देश में कोरोना वायरस के प्रकोप से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर में इस महामारी की जद में आयी 75 वर्षीय वृद्धा समेत तीन और मरीजों की मौत की शनिवार को आधिकारिक पुष्टि की गई। इसके साथ ही, शहर में इस संक्रमण के बाद दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 32 पर पहुंच गई है।



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें