फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाः यूएई और किर्गिस्तान में फंसे 300 से ज्यादा भारतीय नागरिक स्वदेश लौटे

Thu, 25 Jun 2020 04:23 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
एयरपोर्ट से बाहर निकलते प्रवासी भारतीय (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना के प्रकोप के कारण संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और किर्गिस्तान में लंबे समय से फंसे कुल 306 भारतीय नागरिक गुरुवार को स्वदेश लौट आए। अलग-अलग विमानन कंपनियों के दो विशेष विमान इन्हें लेकर इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की स्क्रीनिंग टीम के प्रभारी अब्दुल्ला फारूकी ने बताया कि एयर अरेबिया का विशेष विमान शारजाह से उड़कर भारतीय मानक समय के मुताबिक सुबह 11 बजे इंदौर के हवाई अड्डे पर उतरा। उन्होंने बताया कि यूएई में फंसे 158 भारतीयों की इस उड़ान के जरिये स्वदेश वापसी हुई है, जिनमें मध्यप्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र के मूल निवासी शामिल हैं।

फारूकी ने बताया कि इन यात्रियों में इंदौर के 66 लोग शामिल हैं, जिन्हें शहर के एक पृथक-वास केंद्र में सात दिन के लिए भेजा गया है। इस बीच, कोविड-19 संकट के चलते परदेश में फंसे भारतीय नागरिकों का एक और समूह स्वदेश लौटा। हवाई अड्डे की निदेशक अर्यमा सान्याल ने बताया कि विमानन कम्पनी एविया ट्रैफिक की विशेष उड़ान किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक से 148 भारतीयों को लेकर दोपहर 01:41 बजे इंदौर पहुंची। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सीमा शुल्क विभाग और आव्रजन की औपचारिकताएं पूरी करने के साथ ही दोनों उड़ानों से स्वदेश लौटे यात्रियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उनके सामान को संक्रमण मुक्त किया गया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सेहत की अनिवार्य जांच के बाद मध्यप्रदेश के बाहर के यात्रियों को उनके मूल निवास स्थानों के लिए रवाना किया गया है। मध्यप्रदेश से ताल्लुक रखने वाले यात्रियों को उनके गृह जिलों में बनाये गए पृथक-वास केंद्रों में सात दिन के लिये रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें