फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में कोरोनाः 229 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 5465 हुई, अब तक 258 मौतें

Tue, 19 May 2020 09:32 PM IST
आसिम खान पीटीआई, भोपाल
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में आज कोरोना के 229 नए मामले रिपोर्ट किए गए। राज्य में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 5465 हो गई है। कोरोना महामारी के कारण राज्य में अब तक 258 लोगों की मौत हो चुकी है। सबसे ज्यादा मामले इंदौर से हैं।  

विज्ञापन


इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 72 नए मामले
देश में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित जिलों में शामिल इंदौर में पिछले 24 घंटे के दौरान 72 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही, जिले में महामारी की जद में आए लोगों की तादाद 2,565 से बढ़कर 2,637 पर पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 संक्रमित पाई गईं दो महिलाओं की यहां अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के दौरान पिछले तीन दिनों में मौत हो गई। इसके बाद जिले में इस महामारी की चपेट में आकर दम तोड़ने वाले मरीजों की तादाद बढ़कर 103 पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


जड़िया ने बताया कि कोविड-19 से दम तोड़ने वाली दोनों महिलाओं की उम्र 70-70 साल थी। वे मधुमेह व अन्य पुरानी बीमारियों से पहले ही जूझ रही थीं। कोविड-19 का प्रकोप कायम रहने के कारण इंदौर जिला रेड जोन में ही बना हुआ है। 

प्रदेश में इस महामारी के 50 फीसद से ज्यादा मरीज अकेले इसी जिले में मिले हैं। इंदौर जिले में कोरोना वायरस के प्रकोप की शुरुआत 24 मार्च से हुई, जब पहले चार मरीजों में इस महामारी की पुष्टि हुई थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें