फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in MP: इंदौर में 89 कोरोना पॉजिटिव, मध्यप्रदेश में 113 हुई संख्या

Fri, 03 Apr 2020 05:23 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस का प्रकोप - फोटो : PTI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के मरीज लगातार बढ़ रहे हैं। सबसे ज्यादा मामले इंदौर में सामने आए हैं। गुरुवार को इंदौर में 14 और छिंदवाड़ा में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने की पुष्टि की गई है। इसके साथ ही अब इंदौर में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 89 हो गई है।

विज्ञापन


आईएएस अधिकारी की पहली जांच रिपोर्ट पॉजिटिव, दूसरी का इंतजार
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एक अधिकारी की कोविड-19 के लिए की गई जांच की शुक्रवार को पहली रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। हालांकि, दूसरी रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। 

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि एक आईएएस अधिकारी की कोरोना वायरस के लिए की गई जांच की पहली रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लेकिन हम उनकी दूसरी जांच रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह 2011 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और स्वास्थ्य विभाग में तैनात हैं।
विज्ञापन


उन्होंने मध्य प्रदेश के बाहर भी यात्राएं की हैं और जब उनमें कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने लगे, तब कोविड-19 की जांच के लिए उनके नमूने भेजे गए।

शासकीय महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि 14 नए मरीजों में तीन महिलाएं और 11 पुरुष हैं। इन मरीजों की उम्र 19 से 60 साल के बीच है। अधिकारी ने बताया कि पिछले नौ दिन में इलाज के दौरान कोरोना वायरस संक्रमित इंदौर के पांच मरीजों की मौत हो चुकी है।
 


इंदौर, देश में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल है। इस महामारी के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से यहां शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है।

हालांकि, राज्य लेबोरेटरी द्वारा कोरोना मरीजों की जांच रिपोर्ट सुकून देने वाली नजर आ रही है। आज की रिपोर्ट में कुल 74 जांचों में मात्र सात ही पॉजिटिव मरीज मिले हैं। इससे उम्मीद बंधी है कि आने वाले दिनोंं में इंदौर में कोरोना का प्रभाव धीरे-धीरे कम होगा।   

छिंदवाड़ा में एक मरीज मिला
वहीं, छिंदवाड़ा जिला प्रशासन की ओर से एक 36 वर्षीय व्यक्ति के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई है। इस शख्स के संपर्क में आए लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।

इंदौर में मिले मरीजों के संबंध में बताया गया है कि स्थानीय प्रशासन की टीम ने सभी मरीजों को इलाज के लिए अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को इंदौर में 8 और नए कोरोना पॉजिटिव मिले, जिन्हें तुरंत ही स्थानीय प्रशासन ने अरबिंदो अस्पताल में भर्ती कराया। इस संबंध में एसडीएम अंशुल खरे के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने असरावद खुर्द में बनाए गए नए छात्रावास में इन सभी की जांच की थी।

अरबिंदो अस्पताल में अभी तक कुल 50 कोरोना पॉजिटिव मरीज भर्ती किए गए हैं। इंदौर में बढ़ती कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या को लेकर प्रशासन के साथ‑साथ आम लोग भी चिंतित हैं।  

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें