फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: जैन संत के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, लोगों ने उड़ाई सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां

Wed, 13 May 2020 01:39 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
जैन संत के स्वागत में उमड़ी भारी भीड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में लॉकडाउन के दौरान भारी भीड़ जमा होने का मामला सामने आया है। सागर जिले के बांदा में जैन संत प्रमाणसागर के स्वागत के लिए मंगलवार को जनसैलाब उमड़ा। भीड़ पूरी तरह से सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते नजर आई। 

विज्ञापन


सागर के एसएस पी प्रवीण भूरिया ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग मानदंडों और धारा 144 का उल्लंघन करने पर आयोजकों के खिलाफ जांच और कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए गए हैं। मंगलवार को सागर जिले के बांदा में जैन संत प्रमाणसागर के स्वागत के लिए जन सैलाब उमड़ा और उनके स्वागत के लिए बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल आए।
 


लोगों ने पूर्ण रूप से सोशल डिस्टेंसिंग को दरकिनार कर दिया। बता दें कि मध्यप्रदेश में ऐसे समय में ये भीड़ इकट्ठा हुई है जब प्रदेश का नाम कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित पांच राज्यों में शामिल है। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, मध्यप्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3986 हो गई है। 1860 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 225 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें