फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: अस्पतालों में ऑक्सीजन-बेड नदारद, कोरोना भगाने के लिए पूजा कर रहीं शिवराज की मंत्री

Sat, 10 Apr 2021 10:18 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

  • मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस के दैनिक मामलों ने मचाया कोहराम
  • इंदौर के कई अस्पतालों में बिस्तरों और ऑक्सीजन सिलिंडर की किल्लत
  • कोरोना भगाने के लिए प्रदेश मंत्री उषा ठाकुर कर रही देवी अहिल्या की पूजा
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर की किल्लत (फाइल फोटो) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना की दूसरी लहर अब डराने लगी है, दैनिक मामलों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को देश में पिछले 24 घंटे में 1.45 लाख से भी ज्यादा दैनिक मामले सामने आए हैं, जो कि अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। वहीं देश के कई राज्यों में भी कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश इस समय कोरोना की चपेट में है और कोरोना के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्ती की हुई है। हालांकि सिर्फ सख्ती से कोरोना को नहीं रोका जा सकता, इसके लिए कोरोना प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं की दुरुस्त करना होगा। ऐसी खबरें सामने आई हैं कि इंदौर में कोरोना से जंग के लिए ऑक्सीजन, रेमडेसिविर इंजेक्शन से लेकर अस्पताल में बिस्तरों तक की किल्लत है। 

यही नहीं अस्पताल में इन मुद्दों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है बल्कि इलाके के जनप्रतिनिधि अलग ही राम अलाप रहे हैं। बता दें कि प्रदेश की मंत्री उषा ठाकुर ने कोरोना को भगाने के लिए एयरपोर्ट पर देवी अहिल्या की पूजा की। हालांकि इंदौर के अस्पतालों में ऑक्सीजन संकट बरकरार है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को भी ऑक्सीजन संकट को लेकर संकट बना रहा। वर्मा अस्पताल में आईसीयू में 56 मरीज थे और मात्र पांच ऑक्सीजन सिलिंडर ही बचे थे। वहीं खजराना के पटेल अस्पताल में बिस्तरों की कमी की वजह से मरीजों को शिफ्ट करने के लिए बोल दिया गया। 

शुक्रवार को 900 से ज्यादा मामले आए सामने
मध्यप्रदेश के इंदौर में शुक्रवार को नौ सौ से ज्यादा मामले सामने आए। इंदौर में ये अब तक का सर्वाधिक आंकड़ा है। इस दिन छह हजार से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग हुई थी, जिसमें से 912 लोगों में कोरोना का संक्रमण पाया गया। वहीं कोरोना वायरस की वजह से इंदौर में पांच लोगों की मौत भी हो गई। इंदौर में अब तक 994 मरीज कोरोना वायरस के आगे हार मान चुके हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें