फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: बचाव के लिए इंदौर के पुलिसकर्मी मुंडवा रहे हैं अपने सिर

Wed, 15 Apr 2020 01:25 PM IST
Rohit Ojha पीटीआई, इंदौर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में शामिल इंदौर के पुलिसकर्मी इन दिनों अपना सिर मुंडवा रहे हैं और इसे महामारी से बचाव के जतन के रूप में देख रहे हैं। चश्मदीदों ने बुधवार को बताया कि चंदन नगर और शहर के कुछ अन्य स्थानों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने अपने सिर मुंडवाए हैं।

विज्ञापन


चंदन नगर पुलिस थाने के प्रभारी योगेश तोमर पीटीआई को बताया कि हमारे थाने के एक प्रधान आरक्षक और चार आरक्षकों ने अपना सिर मुंडवा लिया है। उन्होंने यह कदम कोरोना वायरस से बचाव की सावधानी के तौर पर उठाया है, क्योंकि उन्हें लगता है कि वे बालों के जरिए भी संक्रमित हो सकते हैं।

तोमर ने कहा कि कोरोना वायरस से संक्रमित इलाकों में ड्यूटी के दौरान पुलिस कर्मी अपने हाथों पर सैनिटाइजर का लगातार इस्तेमाल कर रहे हैं। मुंडन कराने वाले पुलिसकर्मियों का मानना है कि चूंकि अब उनके सिर पर बाल नहीं हैं, तो वे इस महामारी से बचाव की अतिरिक्त सावधानी के तौर पर अपने सिर पर भी सैनिटाइजर लगा सकते हैं।
विज्ञापन


सिर मुंडवाने वाले एक युवा पुलिस आरक्षक ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि वह शहर में लगातार कर्फ्यू की ड्यूटी कर रहा है और उसने कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के उपाय के तहत मुंडन कराया है।

आरक्षक ने कहा कि वैसे भी मौसम गर्मी का है। मुंडन कराने के बाद मुझे ड्यूटी के दौरान गर्मी से भी राहत मिल रही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) प्रवीण जड़िया ने बताया कि शहर में अब तक कोविड-19 के कुल 544 मरीज मिले हैं। इनमें से 37 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस के मरीज मिलने के बाद से प्रशासन ने 25 मार्च से शहरी सीमा में कर्फ्यू लगा रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें