फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Corona Cases: मध्य प्रदेश में 2317 नए कोरोना केस, इंदौर में 645 और भोपाल में 489 नए केस मिले

Mon, 10 Jan 2022 12:10 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में हर दिन बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं। केवल 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के 2317 नए मामले सामने आए हैं। छतरपुर में एक कोरोना संक्रमित की मौत हो गई है। सीएम शिवराज सिंह चौहान आज समीक्षा बैठक लेंगे।
 
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में बेकाबू कोरोना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में रविवार को कोरोना के 2317 नए मरीज सामने आए हैं, जिसके बाद प्रदेश में अब संक्रमितों की कुल संख्या 8606 हो गई है। प्रदेश में रविवार को 68137 लोगों की कोरोना जांच की गई थी, जिसमें 2317 लोग संक्रमित मिले हैं। कोरोना संक्रमण की पॉजिटिविटी दर 2.97 फीसदी से बढ़कर 3.40 फीसदी हो गई है। 
विज्ञापन


प्रदेश के 4 जिले बने कोरोना का हॉटस्पॉट 
राज्य के चार जिलों भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर में  कोरोना संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। राजधानी भोपाल में 24 घंटे में 489 नए मरीज मिले हैं, चिंताजनक बात ये है कि संक्रमितों में 27 बच्चे शामिल हैं। इंदौर में कोरोना के सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। रविवार को इंदौर में 645 संक्रमित पाए गए। बीते तीन दिनों की बात करें तो इंदौर में हर दिन 600 से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। शनिवार को इंदौर में 621 और शुक्रवार को 618 मरीज मिले थे ग्वालियर में रविवार को 291 और जबलपुर में 190 नए मरीज सामने आए हैं। रविवार को कोरोना पॉजिटिव 559 मरीज स्वस्थ हुए हैं। प्रदेश में रिकवरी रेट 97.62 फीसदी है। छतरपुर जिले में एक संक्रमित की मौत का मामला भी सामने आया है।

जिलों में कोरोना की स्थिति
मध्य प्रदेश के अन्य जिलों में भी कोरोना संक्रमण के मरीज सामने आ रहे हैं। रविवार को सागर में 121, उज्जैन में 93, रतलाम में 44, खंडवा में 37, अनूपपुर में 31, मुरैना, टीकमगढ़ और विदिशा में 29-29, खरगौन में 25, दतिया और सीहोर 22-22, बैतूल में 21, छिंदवाड़ा में 16, निवाड़ी और शहडोल में 15-15, बुरहानपुर और रीवा में 12-12, होशंगाबाद और सतना में 11-11, छतरपुर और दमोह में 10-10, कटनी और नीमच में 8-8, उमरिया में 7, बालाघाट, गुना, शिवपुरी और सीधी में 6-6, भिंड, सिवनी और श्योपुर में 5-5, अशोकनगर, मंदसौर, नरिसंहपुर और रायसेन में 4-4, बड़वानी और सिंगरौली में 3-3, देवास, धार और राजगढ़ जिलों में 1-1 संक्रमित मरीज मिला है।
विज्ञापन


सीएम लेंगे समीक्षा बैठक
प्रदेश में कोरोना संक्रमण की बेकाबू स्थिति की समीक्षा के लिए आज सीएम शिवराज सिंह चौहान बैठक लेंगे, जिसमें सभी मंत्री, कलेक्टर,एसपी, कमिश्नर, आईजी और प्रभारी अधिकारी शामिल होंगे। 
RSS का प्रांत शिविर रद्द
जबलपुर में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का 16 जनवरी को होने वाला महाकौशल प्रांत का शिविर स्थगित हो गया है। इस कार्यक्रम में महाकौशल प्रांत के सभी स्वयं सेवकों को शामिल होना था, लेकिन अब केवल सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत 16 जनवरी को करेली में नर्मदा परिक्रमा कर रहे संत स्वामी उत्तम जी से भेंट करेंगे और स्वयंसेवक परिवारों से मुलाकात कर 17 जनवरी को रवाना हो जाएंगे। 

अस्पतालों में बढ़ाई गई बेड की संख्या
कोरोना की वर्तमान स्थितियों को देखते हुए अस्पतालों में कोरोना बेड की संख्या को 57 हजार 392 से बढ़ाकर 61 हजार 692 कर दिया गया है, जिसमें 19 हजार 552 आइसोलेशन बेड और 29 हजार 428  ऑक्सीजन स्पोर्ट बेड शामिल हैं।

आज से लगेगा प्रीकॉशन डोज
मध्य प्रदेश में आज से हेल्थकेयर, फ्रंटलाइन वर्कर्स और गंभीर बीमारियों से ग्रसित 60 साल से ऊपर आयु वर्ग के लोगों को प्रीकॉशन डोज के रूप में तीसरा टीका लगाया जाएगा। 12 अप्रैल 2021 से पहले कोरोना के दोनों डोज लगवा चुके लोग प्रीकॉशन डोज लगवा सकेंगे। प्रदेश में अब तक 96.16 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला और 92 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें