फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Conversion in Bhopal: हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर ईसाई धर्म को बताया जा रहा था श्रेष्ठ, पांच पर FIR

Sun, 15 May 2022 04:25 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में धर्मांतरण का मामला सामने आया है। बैरागढ़ के निजी स्कूल में रविवार को हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर ईसाई धर्म को श्रेष्ठ बताया जा रहा था। पुलिस ने स्कूल संचालक समेत 5 पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
भोपाल में अवैध धर्मांतरण के मामले में एफआईआर दर्ज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी भोपाल में अवैध धर्मांतरण का मामला सामने आया है। बैरागढ़ के निजी स्कूल में रविवार को हिंदू देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर ईसाई धर्म को श्रेष्ठ बताया जा रहा था। पुलिस ने स्कूल संचालक समेत 5 पर केस दर्ज किया है।

बैरागढ़ पुलिस थाने में महेंद्र उर्फ मिक्की दास ने क्राइस्ट मेमोरियल स्कूल बैरागढ़ के अंदर हिंदू समाज के लोगों की भावनाएं भड़का कर हिंदू धर्म से ईसाई धर्म अपनाने की गतिविधि संचालित होने की शिकायत की। पुलिस को शिकायत कर्ता ने बताया कि वह रविवार को क्राइस्ट मेमोरिया स्कूल गया था। जहां कुछ लोग ईसाई धर्म का प्रचार की आड़ में संदिग्ध गतिविधियों कर रहे थे। शिकायतकर्ता के अनुसार वहां हिंदू देवी देवताओं के धार्मिंक ग्रंथ और हनुमान चालीसा के खिलाफ आपत्तिजनक बातें बताई जा रही थीं। साथ ही ईसाई धर्म के धार्मिंक ग्रंथों को श्रेष्ठ बताया जा रहा था और लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए उकसाया जा रहा था। शिकायतकर्ता ने कहा कि इससे हिंदू समाज के लोगों को काफी ठेस पहुंची है।

विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि स्कूल संचालक मैनिस मैथ्यूज और पाल पोलूस हिंदू धर्म से ईसाई धर्म परिवर्तन के लिए लगातार व्याख्यान कर लोगों को शिक्षा दिला रहे थे। शिकायत पर पुलिस ने स्कूल में दबिश दी। जहां संदिग्ध गितिविधियों के बाद पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई। 

 वहीं, इस मामले में बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी भोपाल कलेक्टर और पुलिस कमिश्नर से बात कर जांच करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें