फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कांग्रेस नेता के के मिश्रा का विवादित बयान, कहा- भाजपा में कोई मर्द नहीं बचा जो देश जोड़ने की बात करता

Tue, 15 Nov 2022 11:15 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने सोमवार को बुरहानपुर पहुंचे कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने भाजपा पर तंज कसते हुए विवादित बयान दिया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता केके मिश्रा का विवादित बयान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता केके मिश्रा ने बुरहानपुर में भाजपा पर तंज कसते हुए विवादित बयान दिया। केके मिश्रा ने कहा कि बुरहानपुर बीजेपी  में कोई मर्द बचा ही नहीं है। मैं उम्मीद करूंगा कि जिस गिलास में सुमित्रा महाजन पानी पीती हैं, उस गिलास का एक-एक घूंट जूठा पानी भाजपाई पिएंगे तो अच्छा होगा। भाजपा में सुमित्रा महाजन सिर्फ ऐसी महिला हैं, जो मर्द निकलीं।
विज्ञापन


दरअसल भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियों का जायजा लेने के लिए केके मिश्रा सोमवार को बुरहानपुर आए थे। यहां उन्होंने कांग्रेसी नेताओं से चर्चा की और तैयारियों के बारे में बात की। इस दौरान इन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आंखों में देश को तोड़ने का चश्मा चढ़ा हुआ है। सांप्रदायिकता का भी चश्मा चढ़ा हुआ है। जो देश को जोड़ने की बात करता है, भाजपा को वह दुश्मन नजर आता है। भारतीय जनता पार्टी में एकमात्र महिला होकर सुमित्रा महाजन मर्द निकलीं। बाकी मेरी निगाह में भाजपा में कोई मर्द नहीं बचा। उन्होंने जिस ढंग से राहुल गांधी की यात्रा की सराहना की, उसके लिए मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं। मैं उम्मीद करूंगा कि जिस गिलास में सुमित्रा महाजन पानी पीती हैं, उस गिलास का एक-एक घूंट जूठा पानी भी भाजपाई पीएं तो अच्छा होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें