फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनिया के खिलाफ आपत्तिजनक किताब

Mon, 07 Apr 2014 08:28 AM IST
एजेंसी/मुरैना, मध्य प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के मुरैना में कांग्रेस ने यहां चुनाव प्रचार के दौरान बांटी जाने वाली एक किताब की सामग्री के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। कांग्रेस ने इसके लिए भाजपा को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी को भेजी अपनी शिकायत में कहा गया है कि किताब में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी जीवन के बारे में आपत्तिजनक बातें लिखी गई हैं।

जिला कांग्रेस प्रवक्ता राजेंद्र यादव और कांग्रेस नेता संजय मिश्रा ने इस बारे में चुनाव अधिकारी के सामने शिकायत दर्ज करने के बाद पत्रकारों से कहा कि यह किताब किसी अनाम लेखक ने लिखी है। इसमें कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी जीवन के बारे में आपत्तिजनक सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। यह देश की एक सम्माननीय महिला का अपमान है।

दोनों का आरोप है कि यह लोकसभा चुनाव के नतीजों को प्रभावित करने का हथकंडा है और इसे भाजपा अंजाम दे रही है।

हालांकि मुरैना शहर के भाजपा प्रवक्ता संजय दंडोतिया ने कहा है कि पार्टी का इस किताब से कोई लेना-देना नहीं है और उसे इस तरह के किताब के प्रकाशन की कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा है अगर ऐसा है तो पुलिस को इस मामले की छानबीन कर दोषियों को तुरंत पकड़ना चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें