फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने की पीएम की तस्वीर पर लात-घूसों की बारिश

Tue, 10 Jan 2017 02:41 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम के पोस्टर पर लात मारते कांग्रेसी - फोटो : जनसत्ता
विज्ञापन
नोटबंदी के विरोध के दौरान सोमवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शर्मनाक तरीका अपनाया। राजनीतिक मर्यादा को भूलते हुए यहां कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पीएम नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर पर लात और घूसों की बारिश कर दी। 
विज्ञापन


एक हिन्दी अखबार के मुताबिक, कांग्रेसी कार्यकर्ता नोटबंदी के विरोध में यहां प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान यहां चक्का जाम कर विरोध-प्रदर्शन किया। लेकिन इस दौरान पीएम और शिवराज सिंह चौहान की फोटो पर कार्यकर्ताओं ने लात और घूसों की बारिश की और फिर फोटो को जला दिया। ये ड्रामा घंटों चला और पुलिस तमाशा देखती रही।

अखबार ने दावा किया है कि पुलिस ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को इस दौरान रोक-टोक नहीं की। यह प्रदर्शन लगभग 1 घंटे तक चलता रहा वहीं मुख्य मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम भी लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें