फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेशः नगरीय निकाय उपचुनावों में भाजपा को तगड़ा झटका, 14 में से 9 सीटें कांग्रेस ने जीतीं

Wed, 08 Aug 2018 02:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय के उपचुनावों में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। कांग्रेस को 9 सीटों पर सफलता मिली है वहीं, भाजपा को सिर्फ 4 सीटों पर संतोष करना पड़ा है। एक सीट निर्दलीय के खाते में गई है।
विज्ञापन


 विधानसभा चुनावों से पहले आए इन नतीजों को कांग्रेस शुभ संकेत मान रही है। वहीं लगातार चौथी बार सरकार बनाने के लिए जोर लगा रही भाजपा के माथे पर चिंता की लकीरें देखी जा रही हैं। जानकारी के अनुसार यह नौ निकायों की 14 सीटों के लिए उपचुनाव था। 

हाल ही में पर्यटक स्थल पचमढ़ी छावनी परिषद के चुनाव में भी कांग्रेस ने भाजपा का सूपड़ा साफ कर दिया था। 7 सीटों में से 6 कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने जीती थीं जबकि भाजपा को सिर्फ एक सीट मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें