फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP निकाय चुनाव: कांग्रेस और भाजपा ने जीतीं 9-9 सीटें, एक पर निर्दलीय विजयी

Sat, 20 Jan 2018 06:07 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्यप्रदेश
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में 19 नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में कांग्रेस और भाजपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, कांग्रेस ने 9 सीटों पर तो वहीं भाजपा ने भी 9 सीटों पर कब्जा किया जबकि एक पर निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत हासिल की है। 

विज्ञापन


<blockquote class="twitter-tweet" data-lang="en"><p lang="en" dir="ltr"><a href="https://twitter.com/hashtag/MadhyaPradesh?src=hash&amp;ref_src=twsrc%5Etfw">#MadhyaPradesh</a> civic poll results: Congress 9, BJP 9, 1 independent</p>&mdash; ANI (@ANI) <a href="https://twitter.com/ANI/status/954662574712242176?ref_src=twsrc%5Etfw">January 20, 2018</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

भाजपा के किले में कांग्रेस का पंजा भारी
भाजपा को इस चुनाव में कांग्रेस ने कड़ी टक्कर दी। भाजपा के गढ़ जाने माले क्षेत्रों पर कांग्रेस ने जीत हासिल कर चौंका दिया। धार जिले में कांग्रेस का पंजा कमल पर भारी पड़ा। यहां की 9 नगरीय सीटों में कांग्रेस ने पांच पर कब्जा कर लिया है। खास बात यह है कि इन सीटों पर पहले भाजपा का कब्जा था। धार सहित मनावर, राजगढ़, सरदारपुर, धरमपुरी सीटें कांग्रेस का कब्जा हो गया।
विज्ञापन


वहीं मध्य प्रदेश के गुना जिले के राघोगढ़ नगर पालिका में हुए चुनाव में 24 में से 20 वार्ड कांग्रेस ने जीत लिए हैं। जबकि भाजपा को केवल चार वार्डों में जीत मिली। 

पार्षद पदों पर भाजपा का वोट प्रतिशत कांग्रेस से ज्यादा
पार्षद पदों की 356 सीटों के लिए हुए चुनाव में 352 सीटों के परिणाम भी घोषित कर दिए गए। जिनमें भाजपा को 194 और कांग्रेस को 145 सीटें मिली हैं। बात करें वोट प्रतिशत की तो इसमें भाजपा को 43 प्रतिशत तो वहीं कांग्रेस को 43 प्रतिशत वोट मिले हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें