फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब हो जाएगा कांग्रेस का पिंड दान : उमा

Tue, 09 Apr 2013 02:33 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश में आठ साल बाद पार्टी दफ्तर पहुंची भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती बेहद जोशीले अंदाज में नजर आईं।
विज्ञापन


अपने भाषण के दौरान उमा भारती ने कांग्रेस को साफ-साफ कह दिया कि नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में राज्य से कांग्रेस का पिंडदान हो जाएगा।

प्रदेश भाजपा कार्यालय में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारियों के अभिनंदन समारोह में सोमवार को उमा भारती ने जहां कांग्रेस को चेतावनी दी वहीं शिवराज सरकार की जमकर तारीफ भी की।

उमा ने पार्टी के प्रति अपनी निष्ठा जताते हुए कहा कि मैं पार्टी से भले ही दूर रही लेकिन भावना से कभी दूर नहीं हो सकी। हिंदुत्व और राष्ट्रवाद से जुड़ाव ने ही पार्टी में उनकी ससम्मान वापसी कराई है। उन्होंने कुर्सी किसी लांछन के कारण नहीं बल्कि तिरंगे की शान में छोड़ी थी।
विज्ञापन


शिवराज सिंह चौहान की तारीफ में उमा ने कहा कि मप्र में शिवराज की सरकार बढ़िया काम कर रही है। कई मामलों में तो वह गुजरात से भी बेहतर है। इससे हिन्दुस्तान के लोग हैरान हैं।

उमा ने कहा कि देश के बीचों बीच होने के बावजूद मध्य प्रदेश की तरक्की का मुकाबला कोई नहीं कर सकता। इसके लिए शिवराज अभिनंदन के पात्र हैं। हम सब मिलकर इस साल विधानसभा और अगले साल लोकसभा चुनाव में जीत के नए कीर्तिमान रचेंगे।

इस पर चौहान ने भी उमा भारती को अपनी छोटी और लाडली बहन का दर्जा दे दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज सबसे ज्यादा आनंद और प्रसन्नता का दिन है। प्रभात झा अब तक के सर्वाधिक दौरा करने वाले अध्यक्ष रहे हैं। उन्होंन घोषणा भी कर दी कि मई अंत तक पूरे प्रदेश में 24 घंटे बिजली मिलने लगेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान उमा के साथ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, राष्ट्रीय महामंत्री थावरचंद गेहलोत, सचिव सुधा मलैया, अजजा मोर्चा अध्यक्ष फग्गन सिंह कुलस्ते एवं कार्यसमिति सदस्य कैलाश जोशी, सत्यनारायण जटिया, माया सिंह, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह एवं कैलाश सारंग का भी शाल-श्रीफल से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें