कांग्रेस की मध्य प्रदेश राज्य इकाई ने अध्यात्मिक गुरु भय्यूजी महाराज के अचानक आत्महत्या करने की सीबीआई से जांच कराए जाने की मांग की है। राज्य कांग्रेस के मीडिया विभाग के प्रमुख मानक अग्रवाल ने कहा, भय्यूजी महाराज ने मध्य प्रदेश सरकार की तरफ से दिया गया मंत्री का दर्जा स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।
मैंने उनसे कुछ दिन पहले बाद की थी और भय्यूजी महाराज ने मुझसे बोला था कि उन पर भाजपा सरकार की तरफ से उसके लिए काम करने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके इस अप्रत्याशित कदम से उपजे सभी संदेह दूर करने के लिए सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए।