फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का महंगाई मुक्त भारत अभियान: भोपाल में 31 मार्च को कमलनाथ करेंगे शुरुआत, थाली और ताली बजाएंगे 

Tue, 29 Mar 2022 03:30 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूरे देश में कांग्रेस महंगाई मुक्त भारत आंदोलन शुरू कर रही है। 31 मार्च को पूरे भारत में एक साथ कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल अनाज एवं मसालों की महंगाई के खिलाफ जन आंदोलन शुरू करेंगे। भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आंदोलन का शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे देश में कांग्रेस महंगाई मुक्त भारत आंदोलन शुरू कर रही है। 31 मार्च को पूरे भारत में एक साथ कांग्रेस कार्यकर्ता पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस, खाद्य तेल अनाज एवं मसालों की महंगाई के खिलाफ जन आंदोलन शुरू करेंगे। भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आंदोलन का शुभारंभ करेंगे। 
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चंद्रप्रभाष शेखर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भोपाल में आंदोलन की शुरूआत पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ करेंगे। प्रांतव्यापी इस प्रदर्शन में  सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में जनता के ऊपर बम की तरह विस्फोट की गई  इस महंगाई का विरोध  करेंगे। प्रत्येक जिले में  यह प्रदर्शन एक साथ किया जायेगा। उन्होंने जनता से अपील की है कि महंगाई के दानव को परास्त करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में इन प्रदर्शनों में शामिल होकर बहरी सरकार के कानों तक यह आवाज पहुंचाए।

शेखर ने बताया कि इस प्रदर्शन में थाली, ताली, घंटा बजाकर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जाएगा। क्योंकि मोदी सरकार को जनता की सिसकियां नहीं सुनाई देती मगर ताली और थाली की आवाज ही सुनाई पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें