फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस का बड़ा आरोप: पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- देश भर की घटनाएं महंगाई से ध्यान हटाने के लिए भाजपा की साजिश

Mon, 18 Apr 2022 01:47 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

देश भर में रामनवमी और हनुमान जयंती पर हुई हिंसा को लेकर कांग्रेस ने बीजेपी पर बड़ा अरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सभी घटनाओं को बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने भाजपा की साजिश बताया है।
विज्ञापन
पूर्व सीएम कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि देशभर में देश भर में रामनवमी और हनुमान जयंती पर हुई हिंसा की घटनाएं महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा की साजिश है।
विज्ञापन

 
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने सोमवार को भोपाल के कांग्रेस मुख्यालय में कहा कि आज देश भर में जो घटनाएं घट रही हैं, यह बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी से ध्यान हटाने भाजपा की साजिश है। कमलनाथ ने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि यह हमारी देश की संस्कृति के खिलाफ है। हमारी संस्कृति देश को जोड़ने की है। सरकार के पास अब पैसा, पुलिस व प्रशासन ही बचा है। बता दें प्रदेश में रामनवमी पर खरगोन और बड़वानी के सेंधवा में जुलूस पर पथराव के बाद हिंसा फैली थी। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत भी हुई है। इसके अलावा पुलिस कर्मी समेत एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हुआ। खरगोन में अभी कर्फ्यू लगाया गया है।

विपक्ष बीजेपी पर चुनाव को लेकर जनता के मुद्दों से ध्यान हटाने का आरोप लगा रहा है। मध्य प्रदेश के अलावा गुजरात, पश्चिम बंगाल, दिल्ली और राजस्थान में भी हिंसा की घटनाएं हुई हैं। बता दें 2022 के अंत तक गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव हो सकते हैं। वहीं, 2023 में मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, तेलंगाना, त्रिपुरा, मेघालय, नागालैंड और मिजोरम में विधानसभा चुनाव होंगे। इसके अलावा 2024 में लोकसभा चुनाव होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें