फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश उपचुनाव : कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी सूची, भाजपा से आईं पारुल साहू को टिकट

Sun, 27 Sep 2020 09:57 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में आगामी उपचुनाव को लेकर कांग्रेस ने नौ विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। हालांकि, इन उपचुनावों की तारीख का एलान अभी नहीं हुआ है। माना जा रहा है चुनाव आयोग 29 सितंबर को इन चुनावों की तारीख की घोषणा कर सकता है। 

विज्ञापन


यह कांग्रेस की दूसरी सूची है। इसके अनुसार जौरा विधानसभा सीट से पंकज उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया गया है वहीं, सुमावली से अजब कुशवाहा को मौका दिया गया है। ग्वालियर पूर्व से सतीश सिकरवार उम्मीदवार होंगे तो पोहरी विधानसभा सीट से हरिबल्लभ शुक्ला कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगे। 


इसके अलावा कांग्रेस ने सुरखी विधानसभा सीट से हाल ही में भाजपा से आईं पारुल साहू कौ मौका दिया है तो मंधाता से उत्तम राज नारायण सिंह को उम्मीदवार घोषित किया है। बडनावर से अभिषेक सिंह टिंकू बाना कांग्रेस प्रत्याशी होंगे तो सुवासरा के राकेश पाटीदार ताल ठोकेंगे। 
विज्ञापन





इससे पहले 11 सितंबर को कांग्रेस ने 15 प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। बता दें कि देश में अभी 64 विधानसभा सीट और एक लोकसभा सीट के लिए उपचुनाव होने हैं। उपचुनाव के लिए भाजपा और कांग्रेस दोनों ने ही अपनी-अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 

इन उम्मीदवारों में से सतीश सिकरवार, अजब कुशवाह और पारूल साहू हाल ही में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए हैं। कांग्रेस की पहली सूची में जारी उम्मीदवारों में से प्रेमचंद गुड्डू, सत्यप्रकाश सिकरवार, सुरेश राजे एवं कन्हैयालाल अग्रवाल पहले भाजपा में रह चुके हैं, जबकि फूल सिंह बरैया और प्रागीलाल जाटव पहले बसपा के नेता रह चुके हैं।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर भी उम्मीदवारों का एलान
कांग्रेस ने मध्यप्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी करने के साथ उत्तर प्रदेश की दो सीटों पर भी प्रत्याशियों का एलान किया है। इसके अनुसार सुआर विधानसभा सीट से हैदर अली खान और बांगरमऊ विधानसभा सीट से आरती वाजपेयी को मौका दिया गया है।
 


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें