फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP मंदिर तोड़ने पर कांग्रेस का सवाल: दिग्विजय बोले कहां है हिंदू संगठन, भाजपा बोली- रामविरोधी चिंता न करें 

Sun, 13 Mar 2022 12:15 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

शहडोल जिले के बुढ़ार में राधाकृष्ण मंदिर पर प्रशासन के बुलडोजर चलाने पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल करते हुए पूछा कि हिंदू संगठन कहां है। इस पर भाजपा ने कहा कि रामविरोधी हमारे प्रतिमानों की चिंता न करें।
विज्ञापन
दिग्विजय सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहडोल जिले के बुढ़ार में राधाकृष्ण मंदिर पर प्रशासन के बुलडोजर चलाने पर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने सवाल करते हुए पूछा कि हिंदू संगठन कहां है। इस पर भाजपा ने कहा कि रामविरोधी हमारे प्रतिमानों की चिंता न करें।
विज्ञापन

 
शहडोल जिले के बुढ़ार-धनपुरी मांर्ग पर राधाकृष्ण का मंदिर बना हुआ था। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मंदिर 40 से 45 साल पुराना था। यहां आसपास के लोग पूजा अर्चना करते थे। शनिवार को जिला प्रशासन ने मंदिर पर बुलडोजर चला दिया। अधिकारियों का कहना है कि मंदिर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया गया था। इस मामले में रविवार को दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया कि मध्यप्रेदश के शहडोल जिले के बुढ़ार में वर्षों पुराना राधाकृष्ण जी का मंदिर प्रशासन ने गिरा दिया। मंदिर सरकारी जमीन पर था तो तोड़ने के बजाए अधिग्रहित क्यों नहीं किया गया? दिग्विजय सिंह ने कहा कि यदि पट्टे की जमीन पर था तो इस भूमि का निराकरण न्यायालय में हो सकता था। उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना सवाल किया कि हिंदू संगठन कहां है?
 
वहीं, दिग्विजय सिंह के सवाल पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पराशर ने कहा कि रामद्रोहियों और हिंदू विरोधियों को हमारे प्रतिमानों की चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। हमारी सरकार और संगठन अपने आराध्य केंद्रों की चिंता करने के लिए पर्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें