फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल बोले- जल, जंगल और जमीन मांगने पर सरकार बरसा रही किसानों पर लाठियां

Sat, 06 Oct 2018 02:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
विज्ञापन
Rahul Gandhi
विज्ञापन

राहुल गांधी ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आज देश में आक्रमण हो रहा है। भारत सरकार आपके अधिकार छीन रही है। राहुल ने कहा, आज दलित, अल्पसंख्यक, पिछड़ों, आदिवासियों, महिलाओं और बेरोजगारों सभी पर आक्रमण हो रहा है। एक तरफ भाजपा पार्टी खड़ी है जबकि दूसरी तरफ हम सब खड़े हैं।'  उन्होंने कहा कि हम भाजपा से लड़ाई लड़ रहे हैं और इस लड़ाई को हम जीत कर रहेंगे। इस दौरान राहुल गांधी मध्यप्रदेश के मुरैना में जन आंदोलन रैली को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जो भी अधिकार हमें देश में मिल रहे हैं वह सभी संविधान के तहत मिलते हैं। लेकिन हमें काम नहीं करने दिया जा रहा है। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस ने जितना पैसा मनरेगा में दिया था उतना ही पैसा भाजपा ने सिर्फ एक आदमी को देकर विदेश भगा दिया। उन्होंने कहा कि विजय माल्या हिंदुस्तान के बैंकों से 10 हजार करोड़ रुपए लेकर भाग गया, जबकि वो भागने से पहले वित्त मंत्री अरुण जेटली से मिलकर जाता है लेकिन जेटली जी पुलिस और सीबीआई को बताने की बजाय उसे देश से भागने देते हैं। 

आज किसान परेशान हैं। उन्हें उनका हक नहीं दिया जा रहा है। किसान के बच्चे अपना हक मांग रहे हैं तो उन्हें परेशान किया जा रहा हैं। बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। और सरकार अपने मित्रों में पैसा बांट रही है। उन्होंने कहा कि कुछ खास लोगों के लिए मोदी सरकार देश को चला रही है। 
विज्ञापन


किसान जल, जंगल और जमीन के लिए लड़ता है तो सरकार उनपर लाठियां चलवा रही है। हक मांगने पर लोगों पर हमले किए जा रहे हैं। लेकिन जब अनिल अंबानी आपसे कांट्रेक्ट मांगता है तो आप चुपचाप उसकी जेब में पैसे डाल देते हैं। राहुल ने कहा कि हम सिर्फ न्याय मांग रहे हैं। सबका हक बराबर होना चाहिए। देश बढ़ाने के लिए सबको हक मिलना चाहिए न कि कुछ खास लोगो को। उन्होंने कहा कि कालाधन लाने की बात हुई थी, 15 लाख रुपए हर व्यक्ति को देने की बात हुई थी। लेकिन न तो कालाधन आया और न ही किसी के खाते में रुपए आए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें