फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस विधायकों का प्रदर्शन, ट्रैक्टरों में बैठकर जाएंगे मध्यप्रदेश विधानसभा

Thu, 24 Dec 2020 02:53 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, भोपाल
विज्ञापन
किसान आंदोलन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल के सदस्य महंगाई एवं तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में सोमवार को ट्रैक्टरों में बैठकर विधानसभा पहुचेंगे। मध्यप्रदेश विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र सोमवार से शुरू होने वाला है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने गुरुवार को बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने पार्टी के सभी 95 विधायकों से 28 दिसंबर की सुबह पार्टी के भोपाल स्थित मुख्यालय पहुंचने को कहा है।


उन्होंने कहा कि इसके बाद सभी विधायक केंद्र सरकार के तीन नए कृषि कानूनों एवं महंगाई के विरोध में ट्रैक्टरों में बैठकर विधानसभा सत्र में भाग लेने जाएंगे। यादव ने आरोप लगाया कि ये तीन कृषि कानून किसानों के लिए घातक हैं। पेट्रोल, डीजल एवं रसोई गैस की कीमतें आसमान छू गई हैं, जिससे आमजन को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें