फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: जबलपुर में कांग्रेस नेता और पार्षद की घर के सामने गोली मारकर हत्या

Thu, 26 Mar 2020 03:33 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को कांग्रेस नेता और पार्षद की उन्हीं के घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई। कांग्रेस नेता का नाम धर्मेंद्र सोनकर है। पुलिस अज्ञात हमलावरों की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसर, गुरुवार को कर्फ्यू के दौरान पुलिस व्यवस्था सख्त होने के बावजूद कांग्रेस नेता की हत्या का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता और वार्ड पार्षद की पुरानी रंजिश के चलते गोली मारकर हत्या की गई है। पुलिस अज्ञात हमलावारों को तलाश रही है। 

हनुमानताल स्थित भानतलैया क्षेत्र में दोपहर के वक्त गोली चलने से अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्र के ही पं. राधाकृष्ण मालवीय वार्ड के पार्षद धर्मेंद्र सोनकर अपने घर के बाहर स्थित मंदिर में बैठे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर फरार हो गए। वहीं आसपास के लोगों ने धर्मेंद्र सोनकर को गंभीर हालत में सिटी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। 

धर्मेंद्र के सीने और पेट में लगी थी गोली
हमले के दौरान धर्मेंद्र सोनकर के सीने और कमर में गोली लगी थी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद गोली की आवाज सुन परिजन घर के बाहर पहुंचे तो धर्मेंद्र लहूलुहान हालत में नीचे गिरे पड़े।

उन्हें तत्काल परिजनों और आसपास के लोगों की मदद से सिटी अस्पताल पहुंचाया गया। वारदात के बारे में पुलिस अधीक्षक का कहना है कि हमले के आरोपी की पहचान मोनू सोनकर के रूप में कर ली गई है और उसे पकड़ने के लिए टीम को लगा दिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें