फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: 'कांग्रेस देश को जोड़ रही, भाजपा बांट रही' छिंदवाड़ा में कांग्रेस के स्थापना दिवस पर बोले नकुलनाथ

Wed, 28 Dec 2022 06:21 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

सांसद नकुलनाथ ने कहा कि भाजपा पूछती रहती है कि 70 सालों में कांग्रेस ने क्या किया। मैं याद दिलाना चाहता हूं कि कांग्रेस ने देश को आजादी दिलवाई।
विज्ञापन
सांसद नकुलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधा। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में बुधवार को कांग्रेस का 138वां स्थापना दिवस मनाया गया। शहर के राजीव भवन में कार्यक्रम किया गया। कांग्रेस से जुड़े तमाम बड़े नेता पहुंचे थे। छिंदवाड़ा सांसद नकुलनाथ ने इस दौरान कांग्रेस की उपलब्धियों और संस्कृति के बारे में जानकारी दी, जबकि भाजपा पर कटाक्ष भी किया। 
विज्ञापन


सांसद नकुलनाथ ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति जोड़ने की संस्कृति है, हम समाज जोड़ते हैं, धर्म जोड़ते हैं, रिश्ता जोड़ते हैं। एक तरफ हम जोड़ने की बात करते हैं जिसका सबसे बड़ा उदाहरण आज आपको टीवी पर देखने पता चलेगा। आप देख रहे होंगे कि राहुल गांधी काश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं। लेकिन भाजपा की संस्कृति बंटवारे की रही है। एक धर्म को दूसरे धर्म से लड़वाना भाजपा की संस्कृति है, जबकि कांग्रेस एक धर्म से दूसरे धर्म को जोड़ने का काम कर रही है। हमारा छिंदवाड़ा जिला आदिवासी जिला है, भाजपा आदिवासियों में भी बंटवारा कर रही है।

सांसद नकुलनाथ ने कहा कि भाजपा पूछती रहती है कि 70 सालों में कांग्रेस ने क्या किया। मैं याद दिलाना चाहता हूं कि कांग्रेस ने देश को आजादी दिलवाई, वहीं उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कहा कि बीजेपी वालों को यह याद दिलाओ कि मोदी जी और शिवराज जी ने जिस स्कूल में पढ़ाई की उसे कांग्रेस ने बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें