मध्य प्रदेश में अगले महीने होने वाले उप-चुनावों के लिए कांग्रेस ने मांग की है कि चुनावों में मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) से ना होकर बैलेट पेपर से किया जाए। राज्य में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष अरुण यादव ने मीडिया से बातचीत में बताया कि मतदाताओं के दिमाग ईवीएम को लेकर गंभीर संदेह उत्पन्न हुआ है, जिसके कारण आने वाले चुनावों में बैलेट पेपर से मतदान किया जाना चाहिए।
वहीं बीएसपी सुप्रीमों मायावती द्वारा ईवीएम पर लगाए गए आरोपों के बारे में सवाल पूछे जाने पर उन्होने कहा कि आरोप बिल्कुल सही है, समान आशंकाओं से बचने के लिए बैलेट पेपर का इस्तेमाल चुनावों में किया जाना चाहिए। बता दें राज्य और केन्द्र शासित बीजेपी पर आरोप मंडते हुए यादव ने कहा कि केंद्र द्वारा एमपी उप-चुनावों में उसी तरह का सहारा लेने की संभावना है।
यादव ने दावा किया है कि कॉग्रेस पार्टी आने वाले चुनावों में भारी जीत दर्ज करेगी। पांच राज्यों में विधानसभा के नतीजोंं के बारे में यादव ने कहा कि हम नतीजों से निराश नही है बल्की हमारी पार्टी पांच में तीन राज्यों में सबसे बड़ी पार्टी के रुप में उभरी है। इसके बावजूद गोवा और मणिपुर में हमारी सरकार ना बनना असंविधानिक है।