फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस ने 155 उम्मीदवारों की पहली सूची की जारी

Sun, 04 Nov 2018 12:08 AM IST
Ravi Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
कमलनाथ
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने शनिवार देर शाम अपने 155 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। बता दें कि मध्यप्रदेश की कुल 230 विधानसभा सीटों में 28 नवंबर को मतदान होगा। वहीं चुनावी नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में इस बार भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ा मुकाबला है। भाजपा 15 साल से सत्ता पर काबिज है और इस बार वोटरों में उसके प्रति नाराजगी देखी जा रही है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सामने सत्ता बचाए रखने की चुनौती है। बसपा ने कांग्रेस को झटका देकर शिवराज की चुनौती की थोड़ा कम जरूर किया है लेकिन रास्ता आसान नहीं है।  

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साले संजय सिंह कांग्रेस में हुए शामिल
विज्ञापन


पूरी सूची यहां देखें ः




 

 

विज्ञापन

खरगोन सीट पर फंसा पेच

कांग्रेस की प्रत्याशियों की सूची में खरगोन सीट के लिए किसी प्रत्याशी का नाम नहीं है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस सीट से अरुण यादव चुनाव लड़ सकते हैं। फिलहाल, इस सीट पर कौन कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेगा, इसका फैसला कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी लेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें