फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस सेवादल ने बांटी सावरकर पर सवाल उठाने वाली किताब, छिड़ा विवाद 

Thu, 02 Jan 2020 11:06 PM IST
अमित मंडल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
वीर सावरकर - फोटो : SAVARKARSMARAK.COM
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस सेवादल ने गुरुवार को भोपाल में आयोजित राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर में ‘वीर सावरकर कितने वीर?’ नाम से एक किताब वितरित की है जिसे लेकर विवाद हो रहा है। इसमें राजनीतिक हिंदूवादी विचारधारा के जनक कहे जाने वाले विनायक दामोदर सावरकर पर सवाल उठाए गए हैं।
विज्ञापन


भाजपा ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस मतिभ्रम की स्थिति में है, इसलिए राष्ट्रभक्तों का अपमान कर रही है।

किताब में आरोप लगाया गया है कि सावरकर ने तत्कालीन ब्रिटिश हुकूमत से पैसे लिए थे।

मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद राकेश सिंह ने कांग्रेस सेवा दल के कार्यक्रम में सावरकर को लेकर बांटे गए साहित्य पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस मतिभ्रम के दौर से गुजर रही है। वह समझ नहीं पा रही कि किसका विरोध करें और किसका समर्थन करें। 

उन्होंने कहा कि इस दौर में कांग्रेस के नेता उन राष्ट्रभक्तों को निशाना बनाने से नहीं चूक रहे जो राष्ट्रभक्त विशेष रूप से बहुसंख्यक आबादी के हितचिंतक रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें