फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप्रदायिक हिंसा में एक युवक की मौत, इलाके में कर्फ्यू

विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के देवास में शुक्रवार को हुई सांप्रदायिक हिंसा में गंभीर रूप से घायल हुए एक युवक की मौत हो गई। इसके बाद शनिवार को खारी बावड़ी इलाके में कर्फ्यू लगा दिया गया है। मामले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देवास जैसी घटनाओं में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे वे कोई भी क्यों न हों।
विज्ञापन


दरअसल पिछले दिनों बजरंग दल ने शौर्य यात्रा निकाली थी। इस दौरान तोड़फोड़ के बाद पुलिस ने नौ लोगों को गिरफ्तार किया था। इसके विरोध में हिंदू जागरण मंच ने बृहस्पतिवार को देवास बंद का आह्वान किया था।

इस बीच शहर में अफवाह का बाजार गर्म होता रहा। शुक्रवार को इसने उपद्रव और हिंसा का रूप ले लिया। एक धार्मिक स्थान से पथराव भी किया गया और रास्ते चलते लोगों के साथ मारपीट की गई। नरेंद्र राजोरिया नामक युवक को भी चाकू मारे गए थे। उसे गंभीर हालत में इंदौर भेजा गया, लेकिन देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक हफ्ते में चौथी सांप्रदायिक घटना

प्रशासन ने इसके बाद तनाव को देखते हुए खारी बावड़ी क्षेत्र में कर्फ्यू लगा दिया है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने नामजद छह व अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

युवक की मौत के बाद खारी बावड़ी, मालीपुरा, मोमनटोला पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। एहतियातन चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है। शहर में पूरी तरह शांति है। राज्य के पुलिस महानिदेशक सुरेंद्र सिंह ने भी कहा है कि स्थिति नियंत्रण में है और दंगाइयों के साथ सख्ती की जा रही है।

पिछले एक हफ्ते में राज्य में सांप्रदायिक हिंसा की यह चौथी घटना है। इससे पहले धार जिले के मनावर, सिवनी जिले के बरघाट और हरदा जिले के खिरकिया में बीफ के शक में एक दंपति के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद भी माहौल बिगड़ा था। धार में शुक्रवार को मकर संक्रांति के मौके पर  इस्लामिक इस्टेट जिंदाबाद के नारे लिखी एक पतंग भी जब्त की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें