फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजाई में कोबरा: बिस्तर में सांप के साथ सो गया युवक, गुदगुदी लगने पर हड़बड़ा कर जागा, लाइट जलाई तो उड़ गए होश

Thu, 03 Nov 2022 04:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

यदि आप भी ठंड के दिनों में अपना बिस्तर बिना ठीक से जांचे सो जाते हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। वरना अनजाने में किसी दिन आपकी जान मुश्किल में पड़ सकती है।
विज्ञापन
लाल टीशर्ट में हरगोविंद प्रजापति - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सागर जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक रात में पांच फीट लंबे कोबरा सांप के साथ सो गया, हालांकि युवक की किस्मत अच्छी रही, कि सांप ने उसे डसा नहीं वरना कोबरा के जहर से उसकी जान भी जा सकती थी। मामला सागर जिले के सिरोंज का है। यहां पेट्रोल पंप के पास बने एक कमरे में मंगलवार रात युवक हरगोविंद प्रजापति सो रहा था। रात में करीब पांच फीट लंबा कोबरा सांप ठंड से बचने के लिए युवक की रजाई में जा घुसा। रात करीब डेढ़ बजे हरगोविंद को अचानक गुदगुदी महसूस हुई, जिसके बाद वह हड़बड़ा कर नींद से जाग गया, जब हरगोविंद ने कमरे की लाइट जलाई तो उसको होश उड़ गए, हरगोविंद ने बिस्तर पर पांच फीट लंबा कोबरा फन फैलाए बैठा देखा। हड़बड़ी में युवक ने सांप को रजाई समेत बिस्तर से नीचे फेंका और फिर कमरे को बंद कर घर से बाहर निकल गया। बुधवार सुबह युवक ने सर्प विशेषज्ञ अकील बाबा को सांप की सूचना दी, जिसके बाद कमरे से कोबरा प्रजाति के सांप को पकड़ा गया।
विज्ञापन




युवक ने मीडिया से चर्चा में बताया कि वह सागर में ज्ञानसागर कॉलेज की कैंटीन में काम करता है और सिरोंजा में किराए का कमरा लेकर रहता है। सोमवार को वह अपनी ससुराल से लौटकर आया था। रात में कमरे की साफ-सफाई भी की लेकिन उस वक्त घर में कुछ नहीं था। वह रात करीब 10:30 बजे सोने चला गया। हरगोविंद ने बताया कि देर रात मुझे रजाई में कुछ महसूस हुआ और गुदगुदी लगी। मैंने लाइट ऑन की तो देखा एक सांप रजाई में था, उसे देखकर मैं घबरा गया। सांप ने फन फैला रखा था। जमीन पर गिरते ही वह फुफकारने लगा और पलंग के आसपास चक्कर लगाने लगा। कुछ देर बाद सांप शांत होकर पलंग के नीचे घुस गया। उसके जाते ही मैं घर से बाहर निकल  गया और पास में रहने वाले अपने मामा रामचरण प्रजापति के घर चला गया। सांप काफी लंबा था, जिसे देखकर लगा की बच पाना मुश्किल है, लेकिन पलंग में सोने की वजह से मैं बच गया।

हरगोविंद ने बताया कि उसकी मामी ने कमरे के पास करीब तीन बाद सांप देखा था, और इसकी जानकारी दी थी, लेकिन फिर इसके बाद सांप कहीं नजर नहीं आया। मैंने रात को सोने से पहले बिस्तर को साफ किया था। तब कुछ नहीं था। शायद सांप देर रात कमरे में घुसा होगा और पलंग पर चढ़कर रजाई में घुस गया होगा। मेरी पत्नी और बच्चे सभी मायके में हैं, वरना कोई अनहोनी भी हो सकती थी।
विज्ञापन


वहीं, स्नेक कैचर अकील बाबा ने कहा कि सांप कोबरा प्रजाति का है अगर वह युवक को डस लेता तो उसकी मौत हो सकती थी। सूचना पर सिरोंजा पहुंचकर फिलहाल सांप को पकड़ लिया गया है उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें