बीजेपी निकालेगी गौरव यात्रा
- फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कहा, भारतीय जनता पार्टी जनजाति गौरव का पहले भी सम्मान करती आई है और आज भी सम्मान करती है और आगे भी करती रहेगी। कांग्रेस को पहले से जनजाति गौरव के बारे में सोचना चाहिए था। लेकिन अब आदिवासी समाज जाग चुका है। यह तो साफ है कि आदिवासियों के साथ कौन है, कौन नहीं है। जब टंट्या मामा को कोई पूछता नहीं था, उस समय हमारी सरकार ने उनका स्मारक बनवाया। जनजातीय नायकों को उनका सम्मान दिया। ऐसे में कांग्रेस को कोई अधिकार नहीं है कि वह उनके बारे में बात करे।