Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan
- फोटो : ANI
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को कहा है कि डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर के विद्यार्थियों की सैद्धांतिक व प्रयोगिक परीक्षाएं 27 अगस्त 2020 से 14 सितंबर 2020 के बीच ऑनलाइन मोड में होंगी।
उऩ्होंने ट्वीट कर कहा, 'डिप्लोमा पाठ्यक्रमों के अंतिम वर्ष/सेम. के विद्यार्थियों की सैद्धांतिक व प्रयोगिक परीक्षाएं 27 अगस्त 2020 से 14 सितंबर 2020 के बीच ऑनलाइन मोड में होंगी। जो विद्यार्थी सम्मिलित नहीं हो सकेंगे, उनके लिए विशेष ऑनलाइन/ऑफलाइन परीक्षा 15 से 23 सितंबर के बीच आयोजित की जाएंगी। दूसरे सेमेस्टर से लेकर सातवें सेमेस्टर तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक सत्र 2020-21 की नियमित ऑनलाइन कक्षाएं 17 अगस्त 2020 से प्रारम्भ की जाएंगी। नया प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए नियमित ऑनलाइन कक्षाएं 15 अक्तूबर 2020 से प्रारम्भ की जाएंगी।
उन्होंने आगे कहा, 'प्रदेश के मेरे विद्यार्थी साथियों, कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार सजग है। सभी की सुरक्षा को ध्यान में रखा गया है, सावधानी का पालन किया जा रहा है। हमने आपके हित में प्रदेश के तकनीकी कॉलेजों की परीक्षाओं को लेकर कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जिन्हें मैं आपके साथ साझा कर रहा हूं।'