फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधिया का कमलनाथ पर निशाना- शिवराज सरकार के लिए 8 हजार करोड़ का कर्ज छोड़ गए हैं पू्र्व सीएम

Sat, 12 Sep 2020 11:48 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शनिवार को मुरैना में कांग्रेस पर हमला बोला। दोनों नेताओं के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को निशाने पर लिया। यहां सिंधिया ने कमलनाथ और दिग्विजय पर लोगों को धोखा देने का आरोप लगाया तो चौहान ने कहा कि दोनों ने राज्य के वल्लभभवन को दलालों का अड्डा बना दिया। दोनों भाजपा नेता यहां कुछ लोकार्पण और शिलान्यास के कार्यक्रमों में भाग लेने आए हैं। 

विज्ञापन


कभी कांग्रेस का हिस्सा रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने पुराने साथी कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, 'अगर किसी ने लोगों को धोखा दिया तो वह कमलनाथ और दिग्विजय सिंह हैं जिन्होंने 15 महीने में भी किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। वह शिवराज सिंह सरकार के लिए आठ हजार करोड़ रुपये का कर्ज छोड़कर गए।'

वहीं, सीएम चौहान ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय ने मध्यप्रदेश के वल्लभभवन को दलालों का अड्डा बना दिया।



इससे पहले मध्यप्रदेश के कृषि मंत्री कमल पटेल भी कमलनाथ पर आरोप लगा चुके हैं कि उन्होंने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। बीते दिनों एक कार्यक्रम में पटेल ने कहा था कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत 16 सितंबर को प्रदेश के 20 लाख किसानों के खाते में करीब 4688 करोड़ रुपये डाले जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया था कि यह राशि 2019 में दी जानी थी, लेकिन कमलनाथ के नेतृत्व वाली प्रदेश की पूर्व कांग्रेस सरकार ने ऐसा नहीं किया था।
विज्ञापन


बता दें कि कांग्रेस के 22 विधायकों के त्यागपत्र देकर भाजपा में शामिल होने के कारण प्रदेश की तत्कालीन कांग्रेस सरकार अल्पमत में आ गई थी, जिसके कारण कमलनाथ ने 20 मार्च को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। फिर 23 मार्च को शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनी। इसके बाद कांग्रेस के तीन अन्य विधायक भी कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें