मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहना है कि फांसी की सजा भी हो गई तो बलात्कार के अपराध नहीं रुकेंगे, पुरुष प्रधान मानसिकता समाज को बदलना होगा। चौहान शुक्रवार को आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की सर्विस मीट के औपचारिक शुभारंभ के मौके पर बोल रहे थे। चौहान ने मध्यप्रदेश की सड़कों को अमरीका की सड़कों से अच्छा बताने वाले अपने बयाने के बारे में कहा कि, मैंने हर गली की बात नहीं की थी, अमेरिका में कुछ सड़कों की बात की थी।
यह भी पढ़ें: शिव के राज में बच्चियों और महिलाओं से रेप के मामले में मध्य प्रदेश सबसे आगे
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में प्रशासन अकादमी में आईएएस ऑफिसर्स एसोसिएशन की सर्विस मीट के शुभारांभ कार्यक्रम में पूर्व मुख्य सचिव आर परशुराम, एंटनी डिसा, मुख्य सचिव बीपी सिंह सहित बड़ी संख्या में आईएएस अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की सड़कों वाले बयान को लेकर अपना स्पष्टीकरण दिया। चौहान ने अपने अमेरिका दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि जब मैंने सड़कों की बात की थी तो वह कोई हवा में नहीं थी, हमारी सड़के वाकई में अच्छी हैं। मैंने किसी गली मोहल्ले की सड़कों की बात नहीं की, मैंने अच्छी सड़कों की बात की थी।
चौहान अफसरों की तारीफ करते हुए कहा कि, आप देश और प्रदेश के चुनिंदा लोगो में से हैं और आप चाहो तो दुनिया बदल सकते है जिसमें कई अधिकारी ऐसा करते हैं। उन्होंने कलेक्टर को लेकर कहा कि यदि एक कलेक्टर चाहे तो पूरा जिला बदल दे, एसपी के खौफ से बदमाशों की जान सांसत में रहती है।
उन्होंने आईएएस अधिकारियों के बारे में कहा, आप चाहते तो निजी क्षेत्र में जा सकते थे, लेकिन अपने प्रदेश की सेवा को अपना मिशन बनाया। प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी देश की सब अच्छी ब्यूरोक्रेसी है। दूसरे प्रदेशों में कलेक्टर लोगों से मिलते तक नहीं हैं।